पूरनपुर: सेहरामऊ थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास, आरोपी के खिलाफ दी गई तहरीर
पूरनपुर। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री हमीरपुर निवासी एक परिचित के घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में ग्राम जोगराजपुर निवासी छोटे ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और कहीं अन्य स्थान पर ले जाने लगा। युवती को शक होने पर उसने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर