मोहनलालगंज: थाना गोसाईंगंज क्षेत्र में एलडीए ने अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से किया ध्वस्त
एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने अलग-अलग क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध निर्माण व प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान गोसाईंगंज में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई। प्रवर्तन जोन दो की जोनल अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि शिवराम पुत्र राजाराम की ओर से गोसाईंगंज के पहाड़नगर टिकरिया में रेलवे क्रासिंग के पास दो बीघा क्षेत्रफल की भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। एलडीए से लेआउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे तथा उसी आदेश के अनुपालन में पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त करवाई गई।