समस्तीपुर: वार्ड-29 नारायणपुर डढ़िया में चार दिवसीय रामकथा शुरू, संत माधवाचार्य के प्रवचन सुनने उमड़े श्रद्धालु
समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 स्थित नारायणपुर डढ़िया मोहल्ला के स्लेश स्थान में धार्मिक आस्था का भव्य संगम देखने को मिल रहा है। दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद यहां चार दिवसीय रामकथा का शुभारंभ हो गया है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।