अशोकनगर जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 1 जनवरी से 31 जनवरी तक जिले में यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले के समस्त एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा यह अभियान संचालित किया गया।