भगवानपुर: नवटोल गांव में आग से एक घर जलकर राख, आसपास के दो घरों को भी आंशिक नुकसान
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहरिपुर पंचायत के वार्ड संख्या दस स्थित नवटोल गांव में आग लगने से एक एस्बेस्टस नुमा घर जल कर राख हो गया. वहीं आसपास के दो घरों को भी आंशिक रूप से आग ने अपने लपेटे में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे घरों को अपने लपेटे में ले लिए।