बदायूं: बनेई गांव में ट्रैक्टर हटाने के विवाद में पांच लोगों ने दो लोगों को मारपीट कर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 5, 2025 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के बनेई गांव में ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें गांव के ही रहने वाले पांच लोगो ने 45 वर्षीय नियाज अहमद पुत्र मुईनुद्दीन व 50 वर्षीय अमीर अहमद पुत्र इमामुद्दीन को मारपीट कर घायल कर दिया । घायलों ने मारपीट करने वालों की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।