बदायूं: DM और SSP ने कछला गंगा घाट पर ज्येष्ठ दशहरा पर गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
Budaun, Budaun | Jun 5, 2025 बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह एवं एडीएमई अरुण कुमार द्वारा थाना उझानी क्षेत्र के कछला गंगा घाट पर ज्येष्ठ दशहरा के पावन पर्व पर चल रहे गंगा स्नान के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा लिया गया।