ऊंचाहार: अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास डीसीएम से टकराया ई-रिक्शा, एक की मौत, 6 घायल, दो को रेफर किया गया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास शुक्रवार की शाम, ई रिक्शा सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गया, घटना में ई रिक्शा सवार धनराज निवासी पूरे चौहान, उसकी पत्नी विद्यावती, राजू निवासी देवसरे थाना महराजगंज, उसकी पत्नी शर्मिला ,संजय सिंह निवासी धुरिय उदयपुर, विद्यावती व बिताना घायल हो गये, राजू को मृत घोषित कर दिया गया।