जयपुर: शिप्रा पथ थाना इलाके में घर के अंदर 32 वर्षीय महिला का शव मिला, नाक से निकल रहा था खून, पति के घर पहुंचने पर हुआ पता
Jaipur, Jaipur | Jun 28, 2026 शिप्रा पथ थाना इलाके में अग्रवाल फार्म पर रहने वाली बिना सैनी उम्र 32 साल पत्नी राहुल सैनी की लाश घर में फर्श पर पड़ी हुई मिली पति राहुल सैनी जब अपने काम से वापस घर लौटा तो फर्श पर अपनी पत्नी बीना का शव देखा नाक से बह रहा था खून। पुलिस को दी सूचना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को लिया अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया जयपुरिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में।