कानपुर: कलेक्टरगंज में देशी शराब की दुकान से रात भर अवैध रूप से बेची जा रही देशी शराब, वीडियो हुआ वायरल
कलेक्टरगंज में देशी शराब की दुकान से रात भर अवैध रूप से देशी शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार रात 11:30 बजे वायरल हो गया।वीडियो में दो युवक देशी शराब की दुकान से समय सीमा पूरी होने के बाद अवैध रूप से शराब खरीदते हुए दिखाई दे रहे हैं।वीडियो वायरल होने पर पुलिस आयुक्तने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है