कानपुर: दामोदर नगर में ई-रिक्शा समेत दो ड्रम तेल चोरी, दो चोरों ने दिया घटना को अंजाम, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
भारत थाना क्षेत्र के दामोदर नगर में गुरुवार शुक्रवार रात 3:00 के लगभग दो चोरों ने बजरंगबली ट्रेडर्स से एक ई रिक्शा और दो ड्रम तेल चोरी कर लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर ने शुक्रवार 4:00 बजे बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।