कानपुर: हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोसी के घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के उस्मानपुर इलाके में गुरुवार शुक्रवार मध्यरात्रि नशेबाज युवक ने सुसाइड कर लिया। जब वह पूरी रात युवक घर नहीं लौटा तो परिजन इधर-उधर तलाशते रहे। पड़ोसियों ने शुक्रवार 10 बजे बताया कि,उसने मृतक शिवम को लटकता देखा तो शिवम के घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिवार को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।