छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। सीतापुर ब्लॉक में तेज बारिश के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय की जर्जर छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में सीतापुर की परियोजना अधिकारी सिब्रिया केरकेट्टा सहित कुल तीन कर्मचारी मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए हैं। घटना के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सीतापुर में भर्ती कराया गया।
इस हादसे ने एक बार फिर जर्जर सरकारी इमारतों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि महिला एवं बाल विकास विभाग का यह कार्यालय लंबे समय से एक बेहद खस्ताहाल और जर्जर बिल्डिंग में संचालित हो रहा था, जिसकी सुध समय रहते नहीं ली गई। तेज बारिश ने इस बदहाली की पोल खोल दी और यह बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल अस्पताल में घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दिया गया, लेकिन इस घटना ने प्रशासनिक लापरवाही को पूरी तरह उजागर कर दिया है।
#SurgujaNews #ChhattisgarhNews #BreakingNews #AccidentAlert #SitapurNews #CGNews #AdministrationNegligence #HeavyRain #SurgujaUpdate #FatafatNews