मिर्ज़ापुर: थाना कछवां और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, 5 करोड़ का मादक पदार्थ MDMA संग धराए
थाना कछवां व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत ₹05 करोड़ के अवैध मादक पदार्थ(MDMA) के साथ मोटरसाइकिल सवार 03 शातिर तस्कर गिरफ्तार। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को सफलता मिली।