परसिया: गुरुद्वारे में लगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 98 मरीजों की जांच, जबलपुर में होंगे मोतियाबिंद के ऑपरेशन
गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा परासिया में शुक्रवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जबलपुर के नेत्र चिकित्सालय ने गुरुद्वारे में लगाए गए शिविर में निशुल्क नेत्र जांच की। शिविर में 98 लोगों की आंखो की जांच की गई। इनमें से 65 मरीज आपरेशन योग्य पाए गए। इनके मोेतियाबिंद के आपरेशन जबलपुर में किए जाएंगे। को 55 मरीज जबलपुर भेजे गए। शेष को कुछ दिनों बाद भेजा जाएगा