हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर महंगाई और गैस कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढ़ कलक्ट्रेट तक किया प्रदर्शन
जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ द्वारा प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई और गैस की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में सोमवार को जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक रोष मार्च निकाला।