हज़ारीबाग: विनोबा भावे विवि में 10वां दीक्षांत समारोह, 347 छात्रों को मिली उपाधि
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 10वां दीक्षांत समारोह विवेकानंद सभागार में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने डी-लिट, पीएचडी एवं टॉपर्स सहित कुल 347 उपाधियां प्रदान कीं। समारोह में छात्रों व अभिभावकों में उत्साह दिखा। राज्यपाल ने इसे परिश्रम, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक बताते हुए छात्रों को ईमानदारी से समाज व राष्ट्र के प्रति दायित्व निभाने का संदेश दिया।