हज़ारीबाग: पीएम आवास योजना में रिश्वतखोरी, पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार
हजारीबाग:हजारीबाग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पंचायत सचिव प्रभु नारायण सिंह को 2500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।ग्राम हुगड़ा, पंचायत बलसारा निवासी मो. अलीजान अंसारी से आवास योजना की पहली किस्त के बदले 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।