हरिद्वार: कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियां लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे सफाई कर्मचारी, जमकर किया विरोध प्रदर्शन
आज बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियां लेकर हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले किए प्रदर्शन में सफाई कर्मचारियों ने कहा कि मेहनत से काम करने के बावजूद उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है। मांगे पूरी न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।