हरिहरगंज: सीएचसी में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त ANM जयंती कुमारी को भावभीनी विदाई, सेवा और समर्पण को किया गया सम्मानित
हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में सेवानिवृत्त होने पर एएनएम जयंती कुमारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत लेखा प्रबंधक सुनील कुमार ने जयंती कुमारी के सेवाकाल का वर्णन किया।