अमरोहा: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अमरोहा पुलिस ने 188 आरोपियों पर की मिनी गुंडा एक्ट में कार्रवाई
Amroha, Amroha | Mar 28, 2024 गुरुवार को अमरोहा पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। उसी क्रम में लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को अमरोहा जनपद भर की पुलिस ने 188 अपराधियों पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।