अमरोहा: गैंगस्टर के दो आरोपियों को गांव गजाना से पुलिस ने अवैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया पेश
्
Amroha, Amroha | Mar 28, 2024 एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने बताया कि देहात थाना पुलिस ने गांव गजाना से गैंगस्टर के दो आरोपियों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया की आरोपी कपिल कुमार व रवि कुमार दोनों ही गैंगस्टर के आरोपी हैं। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा लिखकर अमरोहा न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। जहां से अग्रिम कार्रवाई न्यायालय द्वारा की जाएगी ।