ज्ञानपुर: भदोही में गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न, प्रदूषण अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस
जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में जिला गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ई-कचरा संग्रहण और पौधरोपण पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने नगर निकायों को कचरा अलग-अलग संग्रह करने, पॉलिथीन जब्त करने को कहा।