ज्ञानपुर: गोपीगंज के एम एम टेंट हाउस में लगी भीषण आग
आजाद नगर में उस समय हड़कंम मच गया जब एक टेंट हाउस में भीषण आग लग गया, आग लगने से करीब एक लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम आई तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया, घटना के बाद कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष माबूद ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन से मुआवजे मांग की।