Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

पिंजौर में बिना नंबर प्लेट दौड़ रही बाइक जब्त, 33 हजार का चालान काटकर हुड़दंगियों को दिया सख्त संदेश पंचकूला/ 11 जुलाई:- पंचकूला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले और हुड़दंगियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पुलिस अब बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर पूरी तरह से सख्त रुख अख्तियार कर चुकी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए न सिर्फ उनके वाहन को जब्त किया है, बल्कि उन पर भारी-भरकम जुर्माना भी ठोंका है। पिंजौर में सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में पुलिस टीम ने यातायात नियमों की सरेआम उल्लंघना करने वाले और बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे दुपहिया वाहन को दबोचा। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों को ताक पर रखने वाले बाइक चालक का 33 हजार का चालान काटकर बाइक इंपाउंड की। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग की विशेष टीमें लगातार ऐसे संदिग्ध और नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना नंबर प्लेट के घूम रहे वाहन विशेष रूप से पुलिस के रडार पर हैं, क्योंकि अक्सर देखा गया है कि ऐसे वाहनों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के लिए किया जाता है। पहचान छुपाने के मकसद से ही लोग बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाते हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं को सख्त नसीहत देते हुए डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने कहा कि युवा वर्ग जोश में आकर अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में न डालें। वे यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें, वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं और जिम्मेदार नागरिक बनें। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 11, 2026

MORE NEWS

प्रहलाद जोशी (Prahlad joshi)बने नए केंद्र शिक्षा मंत्री ,धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे  के बाद सरकार का बड़ा फैसला।
Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka  Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 25-7-2026, 
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

प्रहलाद जोशी (Prahlad joshi)बने नए केंद्र शिक्षा मंत्री ,धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार का बड़ा फैसला। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 25-7-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

Panchkula, Panchkula | Jul 25, 2026

*कथित ‘छात्र आंदोलन’ के नाम पर CJP का असली एजेंडा बेनकाब…!

एक तरफ यूपी सरकार को खुली धमकियां, दूसरी तरफ पंजाब के पेपर लीक पर पूरी चुप्पी।

साफ है — इन्हें छात्रों के भविष्य से नहीं, बल्कि छात्रों के नाम पर राजनीति चमकाने से मतलब है।

*वीडियो देखिए, पूरा खेल समझ आ जाएगा…*

*कथित ‘छात्र आंदोलन’ के नाम पर CJP का असली एजेंडा बेनकाब…! एक तरफ यूपी सरकार को खुली धमकियां, दूसरी तरफ पंजाब के पेपर लीक पर पूरी चुप्पी। साफ है — इन्हें छात्रों के भविष्य से नहीं, बल्कि छात्रों के नाम पर राजनीति चमकाने से मतलब है। *वीडियो देखिए, पूरा खेल समझ आ जाएगा…*

Panchkula, Panchkula | Jul 25, 2026

व्हाइट कैसल पिंजौर में पत्रकारों का महाकुंभ, सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जीता दिल
          पत्रकारों को मिला सम्मान, सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किए बड़े ऐलान
#pinjore #kalka #panchkula #haryana #news

व्हाइट कैसल पिंजौर में पत्रकारों का महाकुंभ, सांसद कार्तिकेय शर्मा ने जीता दिल पत्रकारों को मिला सम्मान, सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किए बड़े ऐलान #pinjore #kalka #panchkula #haryana #news

Panchkula, Panchkula | Jul 25, 2026

यह बयान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है, जो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद देश के युवाओं और छात्रों को संबोधित करते हुए दिया गया था।

वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर निम्नलिखित प्रमुख बातें कही हैं:

युवाओं को बधाई: उन्होंने देश के छात्रों और युवाओं (Gen-Z) को बधाई देते हुए कहा कि उनका सतत संघर्ष रंग लाया है।

लोकतंत्र की जीत: उन्होंने इसे जनतंत्र की एक बड़ी जीत बताया और कहा कि लोगों का सरकारों से भरोसा उठने लगा था, लेकिन इस आंदोलन ने साबित कर दिया कि जनता की शक्ति के आगे सरकार के अहंकार को झुकना ही पड़ता है।

व्यवस्था सुधार की मांग: उन्होंने उम्मीद जताई कि अब सरकार परीक्षा प्रणाली (जैसे NEET) में आवश्यक सुधार करेगी, ताकि पेपर लीक की घटनाएं रुके और छात्रों को किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव या आत्मघाती कदमों का सामना न करना पड़े।

यह बयान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का है, जो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के बाद देश के युवाओं और छात्रों को संबोधित करते हुए दिया गया था। वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर निम्नलिखित प्रमुख बातें कही हैं: युवाओं को बधाई: उन्होंने देश के छात्रों और युवाओं (Gen-Z) को बधाई देते हुए कहा कि उनका सतत संघर्ष रंग लाया है। लोकतंत्र की जीत: उन्होंने इसे जनतंत्र की एक बड़ी जीत बताया और कहा कि लोगों का सरकारों से भरोसा उठने लगा था, लेकिन इस आंदोलन ने साबित कर दिया कि जनता की शक्ति के आगे सरकार के अहंकार को झुकना ही पड़ता है। व्यवस्था सुधार की मांग: उन्होंने उम्मीद जताई कि अब सरकार परीक्षा प्रणाली (जैसे NEET) में आवश्यक सुधार करेगी, ताकि पेपर लीक की घटनाएं रुके और छात्रों को किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव या आत्मघाती कदमों का सामना न करना पड़े।

Panchkula, Panchkula | Jul 25, 2026

घर से लापता किशोरी, महिला और दो मासूम बच्चों को पंचकूला पुलिस ने सकुशल खोजकर परिजनों से मिलाया

पंचकूला/ 25 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस गुमशुदा व्यक्तियों की सुरक्षित बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पंचकूला पुलिस ने अलग-अलग थानों में दर्ज दो गुमशुदगी के मामलों में सफलता हासिल करते हुए घर से लापता हुई एक 16 वर्षीय किशोरी, एक महिला तथा उसके दो छोटे बच्चों को सकुशल ढूंढ़कर उनके परिजनों से मिलवा दिया। 

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने दोनों मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि पहला मामला थाना सेक्टर-20 का है, जहां इस वर्ष अप्रैल माह में एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर से लापता हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया तथा तकनीकी और मानवीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद सैक्टर-20 थाना टीम ने 24 जुलाई को महिला और दोनों बच्चों को करनाल से सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलवा दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला घरेलू विवाद के चलते नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी।

उन्होंने बताया कि दूसरा मामला पुलिस चौकी रामगढ़ का है। 18/19 जुलाई की रात एक 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर 20 जुलाई को थाना चंडीमंदिर में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू की गई। रामगढ़ चौकी पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 24 जुलाई को किशोरी को अंबाला से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: गुमशुदा व्यक्तियों की सुरक्षित बरामदगी पंचकूला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक सूचना पर पुलिस पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और पेशेवर तरीके से कार्रवाई करती है। हमारा प्रयास केवल व्यक्ति को ढूंढ़ना ही नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाना भी होता है। पुलिस की सभी इकाइयों को ऐसे मामलों में बिना किसी देरी के तत्काल कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि परिवार का कोई सदस्य, विशेषकर कोई बच्चा, किशोर या महिला अचानक लापता हो जाए तो समय गंवाए बिना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर सूचना दें। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने तथा पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की भी अपील की।

घर से लापता किशोरी, महिला और दो मासूम बच्चों को पंचकूला पुलिस ने सकुशल खोजकर परिजनों से मिलाया पंचकूला/ 25 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस गुमशुदा व्यक्तियों की सुरक्षित बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पंचकूला पुलिस ने अलग-अलग थानों में दर्ज दो गुमशुदगी के मामलों में सफलता हासिल करते हुए घर से लापता हुई एक 16 वर्षीय किशोरी, एक महिला तथा उसके दो छोटे बच्चों को सकुशल ढूंढ़कर उनके परिजनों से मिलवा दिया। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने दोनों मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि पहला मामला थाना सेक्टर-20 का है, जहां इस वर्ष अप्रैल माह में एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर से लापता हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया तथा तकनीकी और मानवीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद सैक्टर-20 थाना टीम ने 24 जुलाई को महिला और दोनों बच्चों को करनाल से सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलवा दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला घरेलू विवाद के चलते नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। उन्होंने बताया कि दूसरा मामला पुलिस चौकी रामगढ़ का है। 18/19 जुलाई की रात एक 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर 20 जुलाई को थाना चंडीमंदिर में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू की गई। रामगढ़ चौकी पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 24 जुलाई को किशोरी को अंबाला से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: गुमशुदा व्यक्तियों की सुरक्षित बरामदगी पंचकूला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक सूचना पर पुलिस पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और पेशेवर तरीके से कार्रवाई करती है। हमारा प्रयास केवल व्यक्ति को ढूंढ़ना ही नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाना भी होता है। पुलिस की सभी इकाइयों को ऐसे मामलों में बिना किसी देरी के तत्काल कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि परिवार का कोई सदस्य, विशेषकर कोई बच्चा, किशोर या महिला अचानक लापता हो जाए तो समय गंवाए बिना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल-112 पर सूचना दें। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने तथा पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की भी अपील की।

Panchkula, Panchkula | Jul 25, 2026