इटावा: भरथना चौराहे पर दोस्त ने बाइक देने से किया इनकार, दोस्तों के बीच हुई मारपीट, 3 लोग घायल, 5 लोग गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Jun 13, 2026 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के भरथना चौराहे पर अशोक नगर के रहने वाले निखिल गुप्ता ने दोस्त को बाइक देने इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों दोस्तों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। मारपीट में निखिल गुप्ता, अनुज गुप्ता व वंश यादव घायल हो गये, वहीं पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्यवाही की हैं।