राजगढ़: राजगढ़ में नोकिया स्मार्टपुर प्रोजेक्ट लॉन्च, महाबल गांव में कार्यक्रम आयोजित
राजगढ़ के महाबल गांव में गुरुवार को शाम 4:00 बजे करीब नोकिया स्मार्टपुर प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया इस दौरान गांव वालों को सरकारी स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान पंचायत सरपंच जुझार सिंह, सेल्फ एंप्लॉयमेंट डिपार्टमेंट से कमल सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉक्टर एस के कौशिक सहित अन्य उपस्थित रहे।