शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी के 10 घंटे के भीतर स्कूटी बरामद, दो लोगों को किया गिरफ्तार
शाहजहाँपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन चोरी की घटना का मात्र 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। क्या है पूरा मामला? बीती 25 अप्रैल की रात मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी राहुल वाजपेई ने अपनी ग्रे रंग की स्कूटी (UP27AB 9391) चोरी होने की रिपोर्