फुलवरिया: बथुआ बाजार में पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों ओर से 7 लोग घायल
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में कराया गया। जिसमें एक की स्थिति चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। घटना शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। पुलिस छानबीन कर रही है।