कटंगी: सांदीपनि स्कूल ने जारी किया परीक्षा परिणाम, राजमिस्त्री और चाय बेचने वाले की बेटियों ने बढ़ाया मान
प्राचार्य शैलेन्द्र गुप्ता ने प्रेस से चर्चा करते हुए बताया कि कक्षा दसवीं का 95.9 प्रतिशत और कक्षा 12 वीं का 99.3 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। इन दोनों ही कक्षाओं में स्कूल में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का आज स्कूल में सम्मान किया गया। विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। संस्था ने इन विद्यार्थियों का सत्कार करते उज