रूड़की: पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक परिसर में जेब कतरे को रंगे हाथ पकड़कर जमकर धुनाई, वीडियो वायरल
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक परिसर मे एक जेब कतरे को जेब काटते हुए श्रद्धालुओं ने रंगे हाथ पकड़ लिया है। जिसके बाद श्रद्धालुओं के द्वारा जेब कतरे की जमकर धुनाई की गई है। दरगाह परिसर में मौजूद एक श्रद्धालु ने इस धुनाई का एक वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस अब जेब कतरे से पूछताछ कर रही है।