कैराना: गांव भूरा में जिम में की गई चोरी, पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Aug 14, 2024 गांव भूरा निवासी शादाब ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसने गांव में ही जिम खोल रखा है। रात्रि में उसके जिम से सामान चोरी कर लिया गया। सुबह वह जिम पर पहुंचा, तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित का आरोप है की पांच लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।