अलीराजपुर में प्रभारी मंत्री संपत्तिया उइके ने कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को अपना भाई बताया। इससे पहले भोपाल में उन्होंने नागर सिंह को 'शराब कारोबारी' कहा था, जिससे दोनों में तकरार की खबरें आई थीं। उइके ने जोबट में कहा, हमारे बीच कोई तकरार नहीं है।