बीसलपुर: मेघनाथ वध और दशहरा की तैयारियों को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने रामलीला मेले का किया निरीक्षण
नगर में चल रहे मेला श्री रामलीला में मेघनाथ वध और दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव मेले में पहुंचे। उन्होंने मेले का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।