शिवपुरी नगर: कोलारस में पानी के लिए अपनों की जंग: शिक्षक परिवार प्यासा, भाई और पिता ने ही पानी की सप्लाई की बंद
भीषण गर्मी के इस दौर में जहाँ पानी के लिए हाहाकार मचा है, वहीं जिले के कोलारस कस्बे में एक शासकीय शिक्षक के परिवार को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया जा रहा है। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में दोपहर 1 बजे कोलारस निवासी शिक्षक नजीर हुसेन कुर्रेसी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर अपने ही परिजनों पर पानी रोकने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए