पूरनपुर: तहसील क्षेत्र में गम और सादगी के साथ मनाया गया मुहर्रम, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव गोरा, रायपुर बिचपुरी, कजरी निरंजनपुर, पूरनपुर समेत आसपास के गांवों में 10 मुहर्रम का पर्व गम, अकीदत और सादगी के साथ मनाया गया। विभिन्न गांवों से निकले ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए पूरनपुर और गोरा स्थित कर्बला शरीफ पहुंचे, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।