चरखारी: चरखारी में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, न्यायालय में किया गया पेश
चरखारी पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा और कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना चरखारी पुलिस ने जयसागर तालाब के किनारे श्मशान घाट मोड़, महावीर नगर से मौसम राजपूत और समीर खान उर्फ अब्दुल फरदीन खान को पकड़ा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।