बिजनौर: मंडावली के गांव करौली में ई-रिक्शा की टक्कर से 5 वर्षीय बालक की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Apr 9, 2026 बिजनौर में गुरुवार को सुबह करीब 10:00 बजे मंडावली थाना क्षेत्र के गांव करौली में ई-रिक्शा की टक्कर लगने से 5 वर्षीय बालक की मौत हो गई। गांव निवासी अर्जुन का 5 वर्षीय पुत्र शौर्य सड़क पर खेल रहा था। अचानक एक ई रिक्शा आई और बच्चे को टक्कर मार दी हादसे के बाद ई रिक्शा चालक फरार हो गया पुलिस ने रिक्शा को जप्त कर लिया है मामले में जांच शुरू कर दी है।