गोड्डा: मनसुख गांव में घरेलू विवाद के चलते अधेड़ ने खाया कीटनाशक, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Godda, Godda | Apr 11, 2026 शुक्रवार की शाम महागामा थाना क्षेत्र के मनसुख गाँव में घरेलू विवाद में 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति मो. अमीरुद्दीन ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर घरवालों के द्वारा उसे महागामा सीएचसी पहुँचाया जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। बीती रात उसकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर पुलिस ने मामला दर्ज कर सदर अस्पताल में दोपहर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।