प्रतापगढ़: महदहा गांव की युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और दो बार गर्भपात कराने का लगाया आरोप
प्रतापगढ़ जनपद के महदहा गांव की एक युवती रविवार को दिन में करीब 1:30 बजे पट्टी कोतवाली आई। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उससे शादी का झांसा देकर 2 वर्षों से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई। आरोप है कि उसका गर्भपात करा दिया गया। अब युवक उससे कह रहा है कि तुम दूसरी जगह शादी कर लो।