मऊरानीपुर: तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में अचानक पहुंचे कमिश्नर व डीआईजी, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए आवश्यक निर्देश
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान अचानक संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर डॉक्टर आदर्श सिंह व डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसपी देहात गोपीनाथ सोनी पहुंचे और बारी-बारी कर फरियादियों की समस्याओं को सुना। समस्याएं सुनकर निस्तारण के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।