कनवास: अवैध धारदार छुरे के साथ 1 आरोपी को पुलिस ने कॉलोनी रोड़ से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jun 22, 2024 कनवास थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कॉलोनी रोड़ से 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कोलानी रोड़ कनवास से आरोपी विकास को अवैध धारदार छुरे के साथ पकड़ा। जिसे धारा 4/ 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।