कनवास: अज्ञात कारणों के चलते मुकुन्दरा अभ्यारण के जंगल में लगी आग, तीन घंटे की मशक़्कत कर 3 दमकलों ने पाया आग पर क़ाबू
Kanwas, Kota | Jun 21, 2024 अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार देर रात झिरी झिलारा गांव के नजदीक मुकुन्दरा अभ्यारण क्षेत्र में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान आग वन क्षेत्र के डेढ़ किलोमीटर के एरिये में फेल गई। सूचना पर 3 दमकल मोके पर पहुचीं। जिसके बाद करीब 3 घण्टे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया।