कनवास: धारदार छुरे के साथ पुलिस ने 1 आरोपी को कनवास से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jun 20, 2024 कनवास थाना पुलिस ने अवैध धारदार हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कनवास के सार्वजनिक स्थान से आरोपी सादिक को पकड़ा है। जिसके पास से पुलिस ने अवैध धारदार छुरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।