कनवास: मदारिया गांव में घुसा पारदी गिरोह, ग्रामीणों ने बरसाए पत्थर, गिरोह ने श्वानों पर की फायरिंग
Kanwas, Kota | Jun 19, 2024 कनवास क्षेत्र के मदारिया गांव में खेत के रास्ते गाँव मे प्रवेश कर रहे पारदी गिरोह के एक दर्जन से अधिक लोगों पर ग्रामीणों ने पत्थरों से हमला कर दिया। जिसके चलते गिरोह के सदस्य गांव से भाग निकले। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात को गांव के दो युवक खेत पर ज्वार की फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान पारदी गिरोह गांव की तरफ जाता दिखाई दिया।