बांदा: खुरहंड गांव में मामूली झगड़े पर 5 लोगों ने वृद्ध महिला को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Jan 13, 2026 बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरहंड गांव में मामूली झगड़े पर 5 लोगों नें वृद्ध महिला को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल महिला के परिजनों नें संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायल महिला का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण बांदा जिला अस्पताल में कराया है।