गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में NH 9 पर मजिस्ट्रेट लिखी बोलरो से स्टंट करते वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में NH 9 पर मजिस्ट्रेट लिखी सरकारी गाड़ी से स्टंट करते एक वीडियो मंगलवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया। वायरल वीडियो में युवक बोलेरो कार से हूटर बजाते हुए व फ्लैश लाइट जलाते हुए स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस कार की खिड़की से बाहर निकल कर एक युवक बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।