गाज़ियाबाद: थाना मसूरी पुलिस टीम ने चोरी करने वाले 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4 बकरे बरामद
थाना मसूरी पुलिस टीम ने मंगलवार शाम चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 28 वर्षीय आकाश और 28 वर्षीय कालू उर्फ कृष्णा नाम के शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते 28 अगस्त को वादी फुरकान के द्वारा तहरीर देते हुए बताया गया था कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के फार्म हाउस ग्राम कुशलिया से 28 बकरे चोरी कर लिया गया।