गाज़ियाबाद: मोदीनगर में LED शो रूम में कूमल लगाकर चोरों ने 20 लाख की एलईडी पर किया हाथ साफ, 15 दिन पहले खुला था नया गोदाम
गाजियाबाद के मोदीनगर में शोरूम में कूमल लगाकर बदमाश 50 एलईडी चोरी करके ले गए। थाने से 300 मीटर की दूरी पर हुई चोरी की वारदात से ग्रामीणों में गुस्सा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। नई दिल्ली के मुस्तफाबाद कॉलोनी निवासी नईम ने बताया कि 15 दिन पहले एसएच टेक इंटरप्राइजेज के नाम से गोदाम खोला है।