गाज़ियाबाद: थाना साहिबाबाद पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले 3 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का कीमती सामान बरामद
थाना साहिबाबाद पुलिस ने मंगलवार को घरों में घुसकर चोरी करने वाले वीरेंद्र, दीपक और दानिश नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को मोहननगर चौराहा से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से सफेद धातु के 17 सिक्के, पीली धातु की 1 गणेश जी की नृत्य मूर्ति, 1 गणेश जी का मुखौटा, 1 घण्टा, 7 नल की टोटी व 6000 रुपए बरामद हुए हैं।